फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिव की नगरी में गूंजा हरि नाम, इस्कॉन मंदिर की 17वीं वर्षगांठ पर कीर्तन, मृदंग की थाप पर झूमे भक्त

Fri, 03 Feb 2023 03:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के इस्कॉन मंदिर की स्थापना की 17वीं वर्षगांठ पर महानगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान टॉवर चौराहे से सांवेर रोड, दो तालाब से ऋषि नगर होकर इस्कॉन मंदिर तक संकीर्तन निकाला गया, जिसमें करीब 150 भक्त करताल और मृदंग की थाप के साथ कीर्तन करते हुए निकले। 

इस्कॉन मंदिर के पीआरओ पंडित राघवदास ने बताया की इस महा हरिनाम कीर्तन का उद्देश्य जन-जन तक हरिनाम पहुंचाना था, क्योंकि इस कलियुग में विश्व में शान्ति एवं प्रेम की स्थापना के लिए भगवान के पवित्र नाम के जप एवं कीर्तन के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं है। इस महाहरिनाम कीर्तन में पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों सहित प्रत्येक आयु वर्ग के लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें