फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 कैंचियों से हेयर कट: अनोखा हुनर, उज्जैन के आदित्य ने इंडिया और गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Fri, 24 Feb 2023 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

आदित्य ने अपने अनोखे हुनर के चलते दुनिया भर में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। वैसे तो उज्जैन एमबीए पास आउट हैं, लेकिन पढ़ाई करने के बाद वह कुछ अलग करना चाहता था। इसके लिए आदित्य ने अपने पिता के व्यवसाय को चुना और कुछ ऐसा करने का प्रयास किया, जिससे उज्जैन का नाम पूरे देश भर में रोशन हो जाए। आदित्य के अनोखे हुनर के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए उन्होंने पांच वर्षों तक लगातार मेहनत की है, और 28 कैंचियों से हेयरकट का अनूठा हुनर सीखा। अपने अनोखे हुनर के चलते आदित्य देवड़ा दोनों हाथों में 28 कैचियां पकड़कर हेयर कट कर सकते हैं। आदित्य का कहना है कि पिता जगदीश देवड़ा के प्रोत्साहन के कारण आज यह उपलब्धि उनके नाम हुई है। इसके लिए मैंने पहले चीन के एक हेयर स्टाइल का वीडियो देखा था जो कि 10 कैंची से लोगों के हेयर कट करता था। यह वीडियो देखकर मुझे भी लगा कि ऐसा ही कुछ मुझे भी करना चाहिए धीरे-धीरे मैंने इस तरीके से हेयर कट करना शुरू किया। इस दौरान मैंने ईरान के एक व्यक्ति को 22 कैंची और पाकिस्तान के एक हेयर कट करने वाले व्यक्ति को 24 कैंची से हेयरकट करते हुए देखा था। जिसके बाद मैं लगातार 28 कैंची से हेयर कट करने का अभ्यास करता रहा और इसमें मुझे सफलता भी मिली हैं। 

आज हिस्ट्री चैनल पर दिखाया जाएगा आदित्य का हुनर
एक साथ 28 कैंचियों का इस्तेमाल कर हेयर कट करने वाले आदित्य देवड़ा के हुनर को आज शाम हिस्ट्री टीवी-18 के शो ओएमजी ये है मेरा इंडिया शो में दिखाया जाएगा। आदित्य ने बताया कि उनके हुनर से होकर टीवी शो ओएमजी ये है मेरा इंडिया की टीम ने उनसे संपर्क किया था। यह टीम पिछले दिनों शूट करने उज्जैन आई थी। इस शो का प्रसारण 23 फरवरी 2023 रात 8 बजे होगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें