फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने 29 लाख की ट्रक चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 04:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बड़नगर से दो दिन पहले 29 लाख रुपये का लोहे की रॉड से भरा ट्रक चोरी होने के मामले में उज्जैन पुलिस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। इस मामले में 7 मई को राजेश बारोड, निवासी बड़नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके प्लाट में खड़े ट्रक में 18 फीट लंबी लोहे की रॉड रखी थी। सुबह उठकर देखा तो ट्रक गायब था। ट्रक और उसमें रखे लोहे की कीमत करीब 29 लाख रुपये थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। यह चोरी एक संगठित गिरोह द्वारा की गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए अपराधियों का नेटवर्क शामिल था। चोरी गए मश्रका की कीमत लगभग 29 लाख आंकी गई थी, जिससे यह प्रकरण एक गंभीर आर्थिक अपराध बन गया।

ये भी पढ़ें- जयपुर CMO में सर्वदलीय बैठक संपन्न, विपक्ष ने मुख्यमंत्री को दिया एकजुट समर्थन

एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया की थाना बड़नगर पुलिस ने साइबर सेल उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद पुलिस की मदद से भोपाल-बैतूल हाईवे से अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 5 आरोपियों अजय पिता धर्मराज पंवार (25) कुंवरसिंह उर्फ अखिलेश पिला कलम सिंह (22), रतन सिंह उर्फ बबलू पिता कलम सिंह (24), टी. श्रीनिवासन पिता थंगराज (44), नीरज कुमार पिता शेर सिंह कोरचे (21) को गिरफ्तार कर 29 लाख रुपए मूल्य का ट्रक और लोहे की रॉड जब्त की है। गिरफ्तार बदमाश मजदूरी करने के बहाने बड़नगर आए थे। जहॉ उन्होने इस घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी के पास से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के एक ट्रक के चेसिस पर बनी होलेण्ड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर: केए -01-एबी-7790) वाहन में रखी 18 फीट लंबी कुल 35 लोहे की राड़ अनुमानित कीमत: 29,00,000 जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें