फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: क्रिकेटर रजत पाटीदार और बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, लगाए जयकारे

Fri, 19 Dec 2025 08:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार और बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही परिवार के साथ नजर आए, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे भगवान श्री महाकाल की भोग आरती में सम्मिलित हुए और परिवार सहित दर्शन लाभ लिया। वहीं बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने आरती में सम्मिलित होकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ प्राप्त किए। दर्शन उपरांत श्रेयसी सिंह का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

ये भी पढ़ें- अमावस्या पर रुद्राक्ष, सेवंती, कमल और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

श्रेयसी सिंह ने भारत को दिलाया था गोल्ड मेडल
बिहार के जमुई से भारतीय जनता पार्टी की 34 साल की विधायक श्रेयसी सिंह को पहली बार नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। श्रेयसी निशानेबाजी में भारत के लिए गोल्ड मेडल समेत कई पदक ला चुकी हैं। वह दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी के पिता केंद्र में चंद्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों में मंत्री रहे थे। उनकी मां पुतुल कुमारी भी बांका से सांसद रह चुकी हैं। श्रेयसी सिंह खेल की दुनिया में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर चुकी हैं। साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, वह एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत को पदक दिला चुकी हैं। साल 2018 में श्रेयसी को खेलों में योगदान के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें