फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अतिक्रमण की शिकायत के बाद महिला पर दबंगों का हमला, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास, वीडियो वायरल

Thu, 08 Jan 2026 06:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

शहर के हरसिद्धि मंदिर के पास एक महिला दुकानदार पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद नाराज दबंगों ने महिला पर हमला कर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता राधा प्रजापति की हरसिद्धि मंदिर के सामने फूल-प्रसादी की दुकान है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास यशपाल, मोंटू, सोनू और शीतल ने अवैध रूप से दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। राधा ने दो दिन पहले नगर निगम में इसकी शिकायत की थी। बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और यशपाल का अतिक्रमण हटवा दिया।

ये भी पढ़ें: Satna News: सरकारी स्कूल की छात्राएं 8 फीट बाउंड्री फांदकर बाहर निकलीं, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इसी बात से नाराज यशपाल और उसके साथी बुधवार शाम राधा से भिड़ गए। पीड़िता के अनुसार नगर निगम की टीम के जाने के बाद वह बातचीत करने गई थी, तभी पीछे से यशपाल ने उसका गला दबाकर हमला कर दिया। शीतल, मोंटू और सोनू ने भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। हमले में राधा के कंधे, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने पीड़िता की बेटी के बयान लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और देर शाम तक एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही मंदिर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें