फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे उज्जैन, बोले- दर्शन कर लगा मानो बाबा महाकाल ने बुलाया था

Sun, 29 Jun 2025 02:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

वैसे तो मैं पहले भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ चुका हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो महाकाल कॉरिडोर का निर्माण करवाया है वह अद्भुत और अद्वितीय है। आज अचानक बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। यहां आकर मुझे लगा कि जैसे बाबा महाकाल ने ही मुझे दर्शन देने के लिए बुलाया था। यह बात छत्तीसगढ़ राज्य के लोकस्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कही।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोकस्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। आपने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के किया। कानों में अपनी मनोकामना भी कही। नंदी हॉल मे मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी और परिवार के लोगों को बाबा महाकाल के शिवलिंग के साथ ही उनके चमत्कारों के बारे में भी बताते नजर आए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से वीरेंद्र शर्मा द्वारा मंत्री श्री जायसवाल का स्वागत और सत्कार किया गया।



कभी चावल का व्यवसाय करते थे श्याम बिहारी जायसवाल
श्याम बिहारी जायसवाल के पिता का नाम स्वर्गीय सुरजदीन जायसवाल था। श्याम बिहारी जायसवाल का जन्म 1 अक्टूबर, 1976 को रतनपुर जिला कोरबा में हुआ था। उन्होंने 26 अप्रैल, 1998 को कांती जायसवाल से विवाह किया था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी शिक्षा को MSc रसायन विज्ञान तक पूरा किया है। वे अपना व्यवसाय चावल की मिलिंग करने में करते हैं। श्याम बिहारी जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं और पूर्व में भारत के राज्य छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़ के विधायक थे इसके पूर्व वे 19 फरवरी 2010 से 20 दिसंबर तक कोरिया ज़िले के खडगवा जनपद पंचायत के जनपद उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। श्याम बिहारी जायसवााल जी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह को 11,880 वोटों के अंतर से हराया। जायसवााल जी, को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, और 20-पॉइंट कार्यान्वयन ब्यूरो का मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें