फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मोडिफाइड साइलेंसर, तेज हॉर्न और दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई, बुलेट बाइक वालों की शामत आई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sat, 17 May 2025 08:11 AM IST

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण, अवैध वाहन संचालन और शहर की शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना माधव नगर पुलिस टीम ने कोठी रोड क्षेत्र में सक्रिय चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग बुलेट चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान, कोठी रोड से तेज आवाज में पटाखे फोड़ते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन आते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों चालकों के पास न तो दस्तावेज और न ही ड्राइविंग लाइसेंस थे। दोनों जुर्माना भरने के लिए भी तैयार नहीं थे। इन परिस्थितियों में पुलिस टीम ने दोनों बुलेट बाइकों को जब्त कर लिया। 

ये भी पढ़ें: जिले का 58 हजार एकड़ जंगली क्षेत्र वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को हैंडओवर, लागू होगे नए नियम

जब्त वाहनों और चालकों में अमन पिता चंद्रशेखर तिवारी (21) निवासी शास्त्री नगर, उज्जैन की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट बाइक जब्त की गई, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगा था।  इसी तरह अंकित पिता शोभाराम मौर्य (19) निवासी यूनिवर्सिटी कैंपस, उज्जैन की बाइ मॉडिफाइड साइलेंसर व तेज हार्न होने के कारण जब्त की गई।  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज दो तरह का रहेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ चलेगी लू, 20 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पुलिस की अपील
शहरवासियों से अनुरोध है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज हार्न अथवा अवैध वाहनों का प्रयोग न करें। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि शहर की शांति व सुरक्षा के लिए भी हानिकारक है। नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें