फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: डिप्टी सीएम के बयान से भड़की कांग्रेस, NSUI के प्रदेश सचिव ने कटनी में फूंका देवड़ा का पुतला

Sat, 17 May 2025 07:46 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसे लेकर पूरा देश भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना कर रहा है। लेकिन, कुछ भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस हमलावर है। पहले वन मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर विवाद हो गया। 

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में आज दो तरह का रहेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ चलेगी लू, 20 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर एमपी कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हर जिले, शहर और गांव में उपमुख्यमंत्री के विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने और उनका पुतला दहन करने का आह्वान किया। इसी क्रम में कटनी में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अजय खटीक ने अपने युवा साथियों के साथ एनकेजे थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया।

ये भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट सहित शरीर को काटा था सात टुकड़ों में, बाप-बेटा व दामाद तीन दिनों की रिमांड में

प्रदर्शन के दौरान अजय खटीक ने कहा, सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी भारतीय सेना को लेकर जो अनर्गल बयान दिए हैं, उससे पूरा देश आहत है। हमारी मांग है कि ऐसे नेताओं को मंत्री पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का बयान देने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें