फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में ॐ नमः शिवाय के बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाई फिर दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sun, 04 May 2025 07:42 AM IST

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

ये भी पढ़ें-  उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मध्यप्रदेश के इन स्टेशनों पर रुकेगी

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें-  भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को मस्तक पर ॐ नमः शिवाय के बेलपत्र से सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें