फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भांग-ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का श्रृंगार कर रमाई गई भस्म; लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने किए दर्शन

Sat, 17 May 2025 11:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में पूजन सामग्री से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया। 

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और फूलों की माला धारण करवाई गई। 



आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को पंचामृत स्नान के बाद पूजन सामग्री से भांग और ड्रायफ्रूट से श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

ये भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई 3 साल की कैद, 16 हजार जुर्माना भी लगाया  

लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत (PVSM, AVSM, SM), जीओसी एमबी एरिया, इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने शेखावत का सम्मान किया। 




स्मार्ट टीवी भेंट की
महाकालेश्वर मंदिर में राजस्थान के कोटा से पधारे देवर्ष गुप्ता द्वारा बेस्टोन कंपनी की 32 इंच की एलईडी स्मार्ट टीवी मंदिर प्रबंध समिति को भेंट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एस.एल. सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें:  गांजा बेचने की नौकरी कर रहा था युवक, महीने में मिलती इतनी तनख्वाह, गिरफ्तारी के बाद खुलासा  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें