फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मालगाड़ी में लोड सेना के ट्रक में लगी आग, इस लाइन के संपर्क में आने से हुई घटना; बड़ा हादसा टला

Sun, 21 Sep 2025 04:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन रेलवे स्टेशन यार्ड के पास आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी में लोडेड ट्रक में आग लग गई। मालगाड़ी से अचानक धुआं उठते ही उसे तुरंत उज्जैन स्टेशन पर रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ियों को ढकने के लिए डाला गया कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे आग लगी। आरपीएफ और रेलवे की टीम को तुरंत हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मालगाड़ी को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी भोपाल से जोधपुर जा रही थी। इसमें सेना के जवानों के साथ करीब एक दर्जन ट्रकों में सामान लदा हुआ था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही मालगाड़ी उज्जैन यार्ड के पास पहुंची, सेना के जवानों ने धुआं उठता देखा और तुरंत स्टेशन प्रबंधन को अलर्ट किया। स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रक पर ढके कपड़े में आग भड़क गई, जो धीरे-धीरे ट्रक तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल से जोधपुर जा रही आर्मी स्पेशल मालगाड़ी में लोडेड ट्रक में संभावित तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी। आग से 2 नंबर लाइन की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) टूट गई। हालांकि, जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Gwalior News: CM यादव के चप्पल बयान पर जीतू पटवारी बोले- चप्पल, चोरी, जूता, नशा जैसे शब्द पद की गरिमा के खिलाफ

रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि उज्जैन रेलवे यार्ड में ऊपरी विद्युत लाइन से टकराने पर मालगाड़ी के ऊपर डाला गया कपड़ा आग पकड़ गया। धुआं उठते ही तुरंत सूचना दी गई और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी की ऊंचाई कम करने के बाद उसे आगे रवाना कर दिया गया है। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर कोई दूसरी ट्रेन खड़ी नहीं थी। मालगाड़ी में सेना की फोर-व्हीलर गाड़ियां और अन्य सामान लदा हुआ था।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर बायपास की सर्विस आधी अधूरी, उस पर भी अनगिनत गड्ढे; हादसों के रूप में खामियाजा भुगत रही जनता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें