फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अमरनाथ यात्रा के पंजीयन में शुरू हो गई टोकन व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं लगना होगा लाइन में

Fri, 18 Apr 2025 12:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यह पवित्र यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक जारी रहेगी। उज्जैन शहर में पंजाब नेशनल बैंक की कंठाल शाखा को पंजीयन केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। शाखा प्रबंधक ऋतुराज मीणा ने बताया कि मात्र दो दिनों में 250 से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब टोकन प्रणाली लागू की गई है, ताकि श्रद्धालु दिए गए समय पर आकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें। पंजीयन के दौरान बायोमेट्रिक फीडिंग, EKYC और मेडिकल टेस्ट को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। एक पंजीयन में औसतन पांच मिनट का समय लग रहा है, जिसके चलते कई लोग वेटिंग में हैं। फिर भी हमारा प्रयास है कि बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाया जाए। अभी वर्तमान में लगभग 250 रजिस्ट्रेशन किया जा चुके हैं और प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 100 लोग आ रहे हैं।

कोई अकेले तो कोई जा रहा जत्था बनाकर
बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से जब रजिस्ट्रेशन के दौरान बात की गई तो उनका कहना था कि हम जत्था बनाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं। श्रद्धालु प्रीति मालवीय ने बताया कि अमरनाथ जाने के लिए हमने पहलगाम वाला रास्ता चुना है। पहली बार यात्रा करने जा रहे हैं, इसलिए उत्साह ज्यादा है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए थोड़ा परेशान होना पड़ रहा है। जबकि श्रद्धालु भरत चौधरी ने बताया कि हम 15 लोगों के साथ अमरनाथ दर्शन करने जा रहे हैं। बैंक में लगभग 2 से 3 दोनों से रजिस्ट्रेशन करवाने आ रहे हैं। अब हमें टोकन मिल चुका है। जल्दी हमारा रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। श्रद्धालु छोटी बाई ने बताया कि अमरनाथ जाना है इसके पहले भी मैं कई बार दर्शन करने जा चुकी हूं, लेकिन तब ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं होती थी। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कुछ कठिन हो गई है फिर भी बाबा अमरनाथ सब कुछ ठीक करेंगे और मेरा रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। वहीं श्रद्धालु रमेश मीणा ने बताया कि 14 लोगों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं आज हमारा रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- वित्तीय अनियमितताओं के आरोप के बाद हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ लेखा अधिकारी अल्पना ओझा को हटाया

यहां से आ रहे पंजीयन करवाने
रतलाम, नीमच सहित उज्जैन मंडल के अन्य जिलों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंजीयन के लिए आ रहे हैं। कोई भी नागरिक, जिसकी उम्र और स्वास्थ्य मानकों पर खरी उतरती है। वह इस यात्रा के लिए पंजीयन करवा सकता है।

ये भी पढ़ें- सब्जी बेचने वाले हल्के राम के सामने भारी मुसीबत, आयकर विभाग ने भेजा 94 करोड़ रुपये का नोटिस

यात्रा मार्ग और दूरी
अमरनाथ यात्रा के दो मुख्य मार्ग हैं। बालटाल से अमरनाथ गुफा 14 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई, जिसे पैदल या टट्टू से तय किया जा सकता है। और दूसरा पहलगाम से अमरनाथ गुफा 48 किलोमीटर लंबा और अपेक्षाकृत सहज मार्ग।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें