फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश बोलीं- यहां सुकून महसूस हुआ

Wed, 11 Jun 2025 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मैं आज दर्शन और भस्म आरती के लिए महाकालेश्वर मंदिर आई थी। आज मेरा जन्मदिन भी है और पूजा-अर्चना के बाद मैं और भी ब्लेस फील कर रही हूं। आज मेरा दिन सुबह 3 बजे ही शुरू हो गया था। आरती के दौरान मैंने अपने अंदर शक्ति और ऊर्जा का संचार महसूस किया। यह बात बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने मीडिया से कही।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दरबार में बेटे संग पहुंची अभिनेत्री कुनिका सदानंद, कहा- धन्य हो गई दर्शन पाकर

तेजस्वी प्रकाश ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने 'भस्म आरती' में भाग लिया और विधि -विधान के साथ महाकाल की पूजा-अर्चना भी की। वायरल हुई वीडियो में तेजस्वी को मंदिर के गर्भगृह के पास आशीर्वाद मांगते, भगवान शिव से प्रार्थना करते और पुजारियों द्वारा बताए गए अनुष्ठान करते हुए देखा जा सकता है। तेजस्वी ने इस दौरान मंदिर के बाहर से एक प्यारी सी सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उनके माथे पर 'महाकाल' का तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, जय महाकाल। मैं अपने जन्मदिन की शुरुआत इसी तरह करती हूं।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
तेजस्वी प्रकाश टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने इस खास दिन की शुरुआत एक्ट्रेस ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके की। तेजस्वी की महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने और पूजा करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तेजस्वी प्रकाश महाकाल की भक्ति में लीन   महाकाल पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश   महाकाल पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें