फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे पुंडरीक गोस्वामी, बोले- मेरा जन्म लेना सार्थक हो गया

Wed, 07 Jan 2026 09:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन: इंदौर में श्रीमद् भागवत कथा करने आए आचार्य पुंडरीक गोस्वामी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए। जहां उन्होंने चांदी द्वार से परिवार सहित बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और ध्यान भी लगाया। पत्नी के साथ दर्शन के लिए मंदिर आए पुंडरीक गोस्वामी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रितिक नागर ने बताया कि श्रीमद्भागवतम, चैतन्य चरितामृत, राम कथा और भगवद गीता पर अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध पुंडरीक गोस्वामी पत्नी रेणुका पुंडरीक गोस्वामी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर आए थे। हमारा जन्म लेना सफल हो गया: पुंडरीक गोस्वामी
यहां पर पुंडरीक गोस्वामी ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के पूजन अर्चन के बाद आपने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान आपने बाबा महाकाल के दर्शन कर मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मेरा जन्म लेना सार्थक हो गया। बाबा महाकाल के दर्शन कर हम अभिभूत हैं। ऐसा लग रहा है मानो हमारा जन्म लेना सफल हो गया। मंगलनाथ महाराज का भी लिया आशीर्वाद
बताया जाता है कि आचार्य पुण्डरीक महाराज ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान का भात पूजन कर विशेष पूजा अर्चना कि इस दौरान आपने भगवान मंगलनाथ से उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ उन्नति प्रगति का आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें