फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महिला ने ज्वेलरी शॉप में की चोरी की कोशिश, दुकानदार ने बातों में उलझाकर बुलाई पुलिस

Fri, 19 Sep 2025 01:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खाराकुंआ थाना क्षेत्र के लखेरवाड़ी में सामने आया, जहां एक बुर्के में ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश की। दुकानदार की सूझबूझ और सतर्कता के कारण वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई और पकड़ ली गई। यह घटना बुधवार की शाम की है।

लखेरवाड़ी स्थित आभूषण व्यवसायी नरेंद्र झंवर की दुकान पर एक बुर्के वाली महिला ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकानदार से कुछ आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे जेवरात का एक डिब्बा दिया। इसी बीच दुकान में कुछ और ग्राहक आ गए और दुकानदार का ध्यान उन पर चला गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए, शातिर महिला ने डिब्बे में से कुछ कीमती जेवरात निकालकर चुपके से अपने बुर्के के अंदर छिपा लिए।

ये भी पढ़ें-  इंदौर में मेट्रो ट्रेन का चार किलोमीटर का ट्रायल रन, दो साल पहले छह किमी तक हुआ था

दुकानदार की सतर्कता ने किया कमाल
महिला की हरकत पर दुकानदार नरेंद्र झंवर की नजर पड़ गई। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उन्होंने घबराने के बजाय, महिला को बातों में उलझाए रखा। एक ओर वह महिला से बात करते रहे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने चालाकी से पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में खाराकुंआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह पहले तो टालमटोल करने लगी। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उसके पास से ज्वेलरी शॉप में चोरी किए गए जेवरात बरामद हो गए। पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस महिला के साथ कोई और भी शामिल था या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
खाराकुआ थाना पुलिस ज्वेलरी शॉप में चोरी मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे हो सकते हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य दुकानदार भी अलर्ट हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें