फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चार वर्षीय मासूम पर कुत्ते का जानलेवा हमला, बच्चे को बुरी तरह जबड़ों में जकड़ा, पड़ोसी ने बचाया

Mon, 29 Dec 2025 05:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

स्ट्रीट डॉग्स का आतंक अब जानलेवा होता जा रहा है। आगर रोड स्थित जैथल में चार वर्षीय मासूम प्रियांशु पर स्ट्रीट डॉग ने जानलेवा हमला कर दिया। डॉग ने मासूम के चेहरे और आंख के पास इस कदर नोंचा कि वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे चरक अस्पताल लाया गया जहां उसे कई जगह टांके लगाने पड़े हैं।

जानकारी के अनुसार जैथल में किराना दुकान चलाने वाले अर्जुन माली का 4 साल का बेटा प्रियांशु शाम को पतंग देख रहा था। देखते-देखते वह पास की गली में चला गया तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उसे जमीन पर पटक दिया और चेहरे को बुरी तरह जबड़ों में जकड़ लिया। पिता और ग्रामीणों ने शोर सुनकर मासूम को कुत्ते के चंगुल से बमुश्किल छुड़ाया। इसके बाद प्रियांशु को तुरंत चरक अस्पताल लाया गया। डॉ. कपिल वर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को कई जगह टांके लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- खेत से घर तक बाघ की दहशत, बेल्दी गांव में बिस्तर पर बैठा टाइगर, एक ग्रामीण घायल

चार घंटे में 12 शिकार
इन दिनों स्ट्रीट डॉग के हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच महज 4 घंटों में 12 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि एक साल में 4,000 से अधिक डॉग बाइट के केस चरक अस्पताल पहुंचे है। जिसका प्रतिदिन का औसत 12 से 15 लोहा का है, जिन्हें कुत्तों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व में स्ट्रीट डॉग्स के हमलों के कारण कुछ मौतें भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें