टीकमगढ़ जिले से लगे हुए छतरपुर जिले के गांव हरपुरा की रहने वाली एक महिला को सर्प ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, जब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसके शरीर में जहर फैल चुका था। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है, जिसका आज यानी शनिवार को पोस्टमॉर्टम होगा। मृतका के देवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भाभी जमीनी लोधी निवासी हरपुर थाना भगवा जिला छतरपुर बीती रात्रि घर में सो रही थी। तभी उन्हें सर्प ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन भी तुरंत जागे और तैयार हुए। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, तब तक उसके शरीर में जहर फैल चुका था, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।