फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: घोड़े पर बैठे दूल्हे पर महिला ने किया पथराव, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, इस बात से थी नाराज

Fri, 25 Apr 2025 05:58 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के बड़गांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मोखरा गांव के रहने वाले जितेंद्र अहिरवार की शुक्रवार की दोपहर गांव में राछ निकाली जा रही थी। जब राछ सवर्ण मोहल्ले में पहुंची तो दूल्हे पर महिला ने पथराव कर दिया। इसके बाद गांव के दबंगों ने मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। बड़ा गांव पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने पथराव किया था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मारपीट करने वाले दो आरोपी फरार हो गए हैं और गांव में सामान्य स्थिति है और दलित जितेंद्र अहिरवार की राछ पुलिस संरक्षण में निकाली गई है। ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता

पथराव करने वाली महिला गिरफ्तार
दलित दूल्हे के घोड़े पर बैठने पर नाराज महिला भान कुंवर ने पथराव कर दिया था, जिसमें दूल्हा बाल-बाल बचा। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसमें मारपीट करने वाले सुरपाल और एक अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बड़ा गांव पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तुरंत महिला की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रोडक्शन देकर के दलित जितेंद्र अहिरवार की राछ गांव में निकाली गई। उन्होंने कहा कि अब गांव में एकदम शांति है और किसी तरह का माहौल खराब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो पुलिस शक्ति से उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें