फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: शिक्षा के मंदिर में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

Mon, 10 Feb 2025 07:50 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

डॉ. राधाकृष्णन ने कहा था कि जब एक स्कूल खुलता है तो हजार जेल खाने बंद होते हैं। लेकिन टीकमगढ़ जिले के एक स्कूल में खुलेआम भोजपुरी गाने पर डांस हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि यह विरोधियों का षड्यंत्र है।यह पूरा मामला टीकमगढ़ के लिधौरा नगर से सामने आया है।

टीकमगढ़ के नगर लिधौरा की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के बाहर भोजपुरी गाने पर एक लड़का-लड़की डांस कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय जैन ने बताया कि वीडियो एक षड्यंत्र के तहत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जब सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म हो गए तो छात्राएं और स्कूल स्टॉफ अपने घर को चले गए। लेकिन साउंड वहीं रख रहा, जिस पर किसी शरारती तत्व ने भोजपुरी गाने पर वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वायरल होने के बाद संकुल प्राचार्य ने नोटिस दिया था, जिसका जवाब दे दिया गया है।

नाचने वाले लड़का-लड़की स्कूल के नहीं
स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार जैन का कहना है कि वायरल वीडियो में जो लड़का-लड़की डांस कर रहे हैं, वह हमारे स्कूल के नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अतिथि शिक्षक भर्ती में किसी की मनमानी नहीं चली। इसलिए विरोधियों द्वारा यह साजिश किया गया है, जिससे कि संस्था की छवि खराब हो और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने संकुल प्राचार्य को भी अवगत कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें