फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: भतीजों ने बुजुर्ग चाचा को डंडों से बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत, मारपीट का वीडियो वायरल

Sat, 22 Mar 2025 01:41 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सूरजपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर 

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सूरजपुर गांव में 60 वर्षीय गोरेलाल लोधी को खरगापुर से घर लौटते समय उसके भतीजों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे पुष्पेंद्र लोधी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग नीचे गिरा है और उसके भतीजे लगातार डंडों से पिटाई कर रहे हैं। बुजुर्ग चीख रहा है, लेकिन आरोपी बेरहमी से वार करते जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन मौत के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस  के अनुसार, मृतक गोरेलाल और उसके भतीजों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिससे दोनों परिवारों में रंजिश थी। इसी को लेकर भतीजों ने उनके साथ मारपीट की है। 

ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें