फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: सट्टेबाजी को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को चेताया, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

Sat, 26 Oct 2024 05:54 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली में शनिवार की दोपहर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टीकमगढ़ शहर के समाजसेवी, धर्मगुरु और स्थानीय लोग शामिल हुए जन संवाद कार्यक्रम में चर्चा करते हुए टीकमगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि टीकमगढ़ जिले में किसी भी थाने में अवैध शराब, जुआ, सट्टा की सूचना मिलने पर अगर संबंधित पुलिस अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करता है और यह शिकायत टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आती है, तो उसमें वह कोई नरमी नहीं बरतेंगे, बल्कि संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी भी कीमत में जुआ, शराब सट्टा और ब्याज पर रुपए देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

पहली बार मिला है जिला का प्रभार
टीकमगढ़ जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पहली बार टीकमगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार इस समय वह टीकमगढ़ जिले के प्रत्येक थाने में जाकर के स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं और वहां की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में आज टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली में शनिवार की दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें