फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: लापता युवक का शव मिला कुएं में, परिजन बोले हत्या; पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Mon, 26 Jan 2026 08:03 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 16 दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

दिगौड़ा थाना क्षेत्र के लुहरगुवा गांव में 16 दिनों से लापता अर्जुन अहिरवार का शव गांव के एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अर्जुन की हत्या की गई है और उन्होंने इस संबंध में पहले ही पुलिस को नामजद आरोपियों की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर मामले को दबाया गया, जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूमते रहे और समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। हमने शुरू से नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अगर समय पर कार्रवाई होती तो आज अर्जुन जिंदा होता। 

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें