फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सुधार के आधे घंटे बाद यहां से विमान ने भरी उड़ान

Tue, 23 Sep 2025 08:16 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को टीकमगढ़ जिले के करमासन हटा गांव पहुंचे। डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रुकने के बाद जब वे भोपाल के लिए रवाना होने वाले थे, तब हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण उड़ान में देरी हुई। कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि राज्यपाल दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर से आए थे। वापसी के समय हेलीकॉप्टर में वे सवार हो गए, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सकी। दो-तीन प्रयासों के बाद भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। राज्यपाल ने फिर अपनी कार से भोपाल के लिए प्रस्थान किया। कलेक्टर ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दो इंजन में से एक में सही तरह से सिग्नल नहीं आ रहे थे। स्टाफ ने आधे घंटे में समस्या ठीक की, इसके बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भर सका। राज्यपाल ने हितग्राहियों से मुलाकात की


राज्यपाल ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी सहयोगियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। बुंदेली व्यंजनों का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषण बास्केट भी वितरित किए गए। राज्यपाल ने पीएम आवास का अवलोकन किया और हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है और प्रधानमंत्री की नीतियां देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें- एक मां की सिस्टम से लड़ाईः मेरी बेटी को चूहे खा गए, पैसे नहीं इंसाफ चाहिए, साहब को जेल भेजो
भगवान राम राजा सरकार के राज्यपाल ने किए दर्शन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर से ओरछा पहुंचे। इसके बाद वे कार से सीधे भगवान राम राजा के दरबार गए और दर्शन किए। राज्यपाल इसके बाद चंद्रपुरा पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जीवन को पवित्र बनाए रखने के लिए मां की आराधना जरूरी है। महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करना केंद्र और राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से घर की महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने की अपील की। संवाद के दौरान राज्यपाल ने टीवी बीमारी के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे यह फैलती है, बचाव के उपाय क्या हैं और प्रोटीन युक्त आहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के खदानों और मिट्टी के काम के कारण यहां टीबी मरीजों की संख्या अधिक है। कार्यक्रम स्थल पर महिला समूह द्वारा बनाई गई स्व-निर्मित प्रदर्शनी का भी राज्यपाल ने अवलोकन किया और महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गांव के कुछ ग्रामीणों ने जमीन और पानी की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की, जिसे पुलिस और प्रशासन ने शांत कराया।
ये भी पढ़ें- एक मां की सिस्टम से लड़ाईः मेरी बेटी को चूहे खा गए, पैसे नहीं इंसाफ चाहिए, साहब को जेल भेजो
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें