फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: छात्राओं ने कलेक्टरेट पर किया प्रदर्शन, नजर बाग में बने नए भवन में कक्षाएं लगाने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 09:19 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश शासकीय सीएम राइज गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ढोंगा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नजरबाग में तैयार स्कूल की नई बिल्डिंग में कक्षाएं लगाने की मांग की। छात्राओं ने ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा है, जिसमें उन्होंने मांग रखी है।

सीएम राइज गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने कहा कि शासकीय गर्ल्स स्कूल को शासन ने सीएम राइज विद्यालय स्वीकृत किया है। यह विद्यालय पहले शहर के नजरबाग प्रांगण में संचालित था। नवीन भवन निर्माण के लिए इसे अस्थायी रूप से ढ़ोगा पर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। नवीन भवन नजरबाग प्रांगण में तैयार होने के बाद भी आज तक गर्ल्स स्कूल को नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ढ़ोगा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में अस्थाई रूप से स्कूल लगाया गया था। जो कि शहर से करीब 4 किमी की दूर है। इससे छात्राओं को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में शराब की दुकान भी संचालित है। जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे छात्राओं में भय रहता है।

नई बिल्डिंग में कक्षाएं लगाने की मांग
छात्राओं ने ज्ञापन के माध्यम से नजर बाग में तैयार स्कूल की नई बिल्डिंग में कक्षाएं लगाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि नजर बाग में बिल्डिंग शहर के बीच-बीच है और सामने कोतवाली है, जिससे उनकी सुरक्षा भी रहती है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें