फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: टीकमगढ़ में 50 बिस्तरों वाले छात्रावास में सिर्फ 1 छात्र, कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार; किसकी है लापरवाही?

Fri, 09 Jan 2026 09:04 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। गुरुवार देर रात कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत दिगौड़ा स्थित 50 बिस्तरीय इस छात्रावास में निरीक्षण के दौरान केवल एक छात्र ही मौजूद मिला, जबकि 49 छात्र नदारद पाए गए। यह स्थिति देखकर कलेक्टर खासे नाराज नजर आए।

कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने मौके से ही आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला अधिकारी मुकेश पालीवाल को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, आवास और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में आबकारी टीम पर हमला, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त व कर्मचारी घायल; कानून का क्यों कम हो रहा डर?

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास प्रभारी से छात्रों की अनुपस्थिति का कारण पूछा। इस पर प्रभारी ने बताया कि छात्र दोपहर तक छात्रावास में मौजूद थे, लेकिन शाम को कड़ाके की ठंड के चलते अपने-अपने घर चले गए। इस जवाब पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गईं।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी टीकमगढ़ जिले के तीन छात्र छात्रावासों का निरीक्षण किया था।

उस दौरान भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई थी, शौचालयों की हालत बेहद खराब थी और छात्रों के लिए ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं थे। मंत्री के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। इसका नतीजा गुरुवार रात कलेक्टर के औचक निरीक्षण में सामने आया, जहां अधिकांश छात्र छात्रावास से गायब मिले। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें