फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: टीकमगढ़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अमृत भारत 2 योजना के कार्यों का करेंगे उद्घाटन

Fri, 17 Jul 2026 12:07 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल टीकमगढ़ के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी और डीआईजी ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर टीकमगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत 2 योजना के तहत किए गए नवीन कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रेलवे स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों को शहर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन संदीपनी स्कूल और नए वायरलेस कंट्रोल रूम का भी लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा टीकमगढ़ शहर स्थित उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान जिले के लिए कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- केन-बेतवा विस्थापन: मुआवजे से लेकर पुनर्वास तक कई सवाल, 10वें दिन भी अनशन जारी; बिगड़ती सेहत ने बढ़ाई चिंता

कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

सागर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का पूरा फोकस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम पांच बजकर 35 मिनट पर टीकमगढ़ से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले के लोगों में भी उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें