फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: टीकमगढ़ में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Aug 2026 05:52 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के बमोरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम इटाइली में पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान लल्लू कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है। गंभीर चोट लगने के बाद लल्लू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इटाइली गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान लल्लू कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लल्लू को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बमोरीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पढे़ं: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घरेलू और जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने मिलकर लल्लू पर हमला किया। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें