फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: महेश केवट बने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, समाज के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

Sun, 26 Apr 2026 10:36 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश में मछुआरा समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने महेश केवट को मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार महेश केवट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

'ये मछुआरा समाज की सेवा का बड़ा अवसर'
पदभार संभालते ही उन्होंने मछुआरा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महेश केवट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। साथ ही केवट ने विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मछुआरा समाज की सेवा का बड़ा अवसर है।

ये भी पढ़ें- MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी

जानें महेश केवट के क्या हैं मुख्य लक्ष्य?
महेश केवट ने विशेष रूप से पारंपरिक रूप से मत्स्य पालन और मछली व्यवसाय से जुड़े समुदाय के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मछुआरों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को मजबूत करना होगा, ताकि उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही, वे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें