फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सरकारी कर्मचारी बना रहा भाजपा का सदस्य, वायरल वीडियो पर कांग्रेस की आपत्ति

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2024 08:46 PM IST

टीकमगढ़ जिले की बमोरी नकीबन गांव में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ विजय यादव द्वारा ग्रामीणों को टी-शर्ट का लालच देकर भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन सदस्य बनाया जा रहा है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है।

देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ऑनलाइन सदस्य बनाए जा रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जहां ऑनलाइन सदस्य बना रहे हैं। वहीं, अब सरकारी कर्मचारी भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं। ऐसा ही एक टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बमोरी नकीबन में सामने आया है, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक विजय यादव भोले भाले ग्रामीणों को टी-शर्ट गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। शर्ट देने का वादा कर रहे हैं, जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ सके, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति
टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शासकीय कर्मचारी का उपयोग करके और गांव के भोले-भाले लोगों को जबरन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार सहायक खुलेआम टी-शर्ट बांटकर भोले वाले ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिला रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शासकीय कर्मचारी शामिल होंगे तो प्रशासन को इस पर कार्रवाई करना चाहिए। अगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो इस मामले को वह प्रदेश स्तर पर उठाएंगे।

मामले की होगी जांच
टीकमगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीन कहते हैं कि किसी भी पार्टी के सदस्य अभियान में सरकारी कर्मचारियों को क्या लेना देना है। अगर बमोरी नकीबन के रोजगार सहायक विजय यादव अभियान में शामिल होते हैं तो इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने सताया इसलिए भाजपा में हैं सभी परिजन
रोजगार सहायक विजय यादव से जब दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके घर के सभी सदस्य भारतीय जनता पार्टी में हैं। मैं किसी तरह का सदस्यता अभियान में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को और मुझे स्वयं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सताया गया। इसलिए मुझे वह मेरे परिवार को भारतीय जनता पार्टी में जाना पड़ा। ग्राम पंचायत में मेरे विरोधी द्वारा वीडियो एडिटिंग करके इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से जो नोटिस मिलेगा, उसका जवाब वह दे देंगे। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। उनका दावा है कि पहले तो उन्हें जिला पंचायत से नोटिस ही नहीं मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें