फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: नेकी की दीवार में देर रात कैसे लगी आग, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया; बड़ा हादसा टला

Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए “नेकी की दीवार” स्थल पर मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में वहां रखे दान किए गए कपड़े जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही टीकमगढ़ कोतवाली थाना पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा करीब पांच वर्ष पहले जरूरतमंद लोगों के लिए “नेकी की दीवार” स्थल बनाया गया था। इस स्थान पर शहर के लोग अपने अनुपयोगी कपड़े और अन्य जरूरी सामान दान करते थे, जिन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता था। यह पहल सामाजिक सहयोग और सेवा का प्रतीक मानी जाती रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस स्थल पर कोई कर्मचारी या चौकीदार तैनात नहीं किया गया है, जिसके कारण यहां अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार रात अचानक आग लगने से वहां रखे कपड़ों में तेजी से लपटें फैल गईं। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: सीमा सुरक्षा, लैंड पोर्ट समेत इन मुद्दो पर फोकस

बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही नगर पालिका सीएमओ का सरकारी बंगला व मध्य प्रदेश फायर ब्रिगेड का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना दुर्घटनावश हुई या किसी शरारती तत्व की करतूत है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि ऐसे सामाजिक स्थलों की सुरक्षा और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें