फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: रात्रि चौपाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं, देखें वीडियो

Wed, 16 Oct 2024 09:26 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बुडेरा में बुधवार की शाम ढलते ही प्रशासनिक अधिकारियों का अमला जा पहुंचा। ग्राम पंचायत में टीकमगढ़ के कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा सरपंच और रोजगार सहायक सहायक संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों में सबसे ज्यादा समस्या बुढेरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ बीपीएल कार्ड की समस्याएं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आदेशित किया कि उनका सर्वे करके तुरंत आवेदन करें, जिससे कि लोगों के बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड बन सके। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि आपकी ग्राम पंचायत में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है कि नहीं है होती है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि हां जनसुनवाई होती है।

इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि आपकी जो भी मूलभूत सुविधा या समस्याएं हैं। वह हर मंगलवार को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में दीजिए, जिसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक के सामने कानून व्यवस्था की चर्चा की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्रामीणों से कहा कि आपके क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाने की जरूरत है, जिससे कि लोग नशा मुक्ति से दूर रहें और सभ्य समाज में अपना जीवन जी सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें