फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पृथ्वीपुर दौरा कल, नारी शक्ति सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Fri, 27 Jun 2025 07:47 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की सुबह 11:00 बजे निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर पहुंचेंगे। पृथ्वीपुर सरकारी महाविद्यालय में उनके उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से वह कॉलेज परिसर में स्थित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। मंच तैयार हो गया है, जिसमें करीब 50 हजार से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कृषि कॉलेज की रखेंगे मांग : भूपेंद्र अग्रवाल
निवाड़ी जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कल मुख्यमंत्री पृथ्वीपुर नगर में आ रहे हैं, जहां पर वह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के सामने पृथ्वीपुर नगर में कृषि कॉलेज खोलने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा निवाड़ी जिला कृषि पर आधारित है। इसलिए कृषि कॉलेज जरूर खोलना चाहिए।

स्वागत में लगाए गए होर्डिंग में अपराधियों की भी फोटो
डॉ. मोहन यादव के स्वागत में हेलीपैड और कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा होल्डिंग्स लगाए गए हैं, लेकिन यह होर्डिंग्स चर्चा में जरूर है, क्योंकि इसमें कई ऐसे लोगों की फोटो लगी हुई है जो निवाड़ी जेल में आबकारी के मामले में बंद है।

इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष क्या कहते हैं
निवाड़ी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजेश पटेरिया से जब दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वह कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर नहीं पहुंचे हैं। अगर किसी अपराधी की फोटो होर्डिंग में लगी है तो उसे जरूर हटाएंगे और इस मामले को संज्ञान में लेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी की छवि को धूमल करना चाहते हैं जो इस तरह की हरकत कर रहै हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें