फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: रेस्टोरेंट में साथ बैठे लड़के ने लड़की को गोली मारी, सीने में लगी, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Tue, 14 Jan 2025 08:04 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सिविल लाइन एरिया में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक लड़के ने लड़की को गोली मार दी। इसके बाद एक हवाई फायर भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई है।

दरअसल, टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित बालाजी रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर करीब 2:15 के आसपास लड़का और लड़की साथ बैठकर कुछ खा रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात पर बहस शुरू हो गई। कुछ ही ही देर बात लड़के ने कट्टा निकालकर लड़की पर गोली चला दी और एक राउंड हवाई फायर किया। लेकिन, वहां उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। 

वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को टीकमगढ़ जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि लड़की टीकमगढ़ शहर के छोटी देवी मंदिर के पास की रहने वाली है, जबकि आरोपी टीकमगढ़ जिले के मामोन गांव का रहने वाला कपिल तिवारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दोनों के बीच विवाद किस कारण हुआ।

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से लड़की की हालत के बारे में जानकारी ली। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के डॉक्टर दिनकर राठौर ने बताया कि लड़की के सीने में बाएं तरफ गोली लगी है, खून काफी बह गया है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

वहीं, घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शी कयूम अली उर्फ चीनी ने बताया कि लड़के ने लड़की गोली मारने के बाद भागने का प्रयास किया। इसके लिए उसने एक हवाई फायर भी किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ में देसी कट्टा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, वारदात को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें