फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रिजर्व एरिया से भटका भालू कुएं में गिरा, कड़ी मशक्कत के बाद वन अधिकारियों ने सकुशल बाहर निकाला

Thu, 19 Jan 2023 01:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

संजय गांधी टाइगर रिजर्व पार्क के बफर जोन से लगे गांव झरउसी में बुधवार को एक भालू रिजर्व एरिया से भटककर गांव में घुस गया। जब लोगों ने गांव में भालू को देखा तो दहशत से शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों का हल्ला सुनकर भालू अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगा इसी दौरान वह अचानक एक घर की बाड़ी में बने कुएं में गिर गया। कुएं में गिरे भालू को देखने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रिजर्व पार्क के अधिकारियों को दी, जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को हटाकर भालू को कुएं से निकालने का काम शुरू किया गया। वन अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भालू को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सकुशल रिजर्व एरिया में छोड़ा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें