फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: बीच खेत में खड़ा कर दिया पुल, मगर रास्ता कहीं नहीं... इस अनोखे पुल की कलाकारी चौंका देगी

Sun, 03 Aug 2025 11:27 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

अजब एमपी का एक गजब कारनामा सिंगरौली जिले से सामने आया है। यहां एक पुल तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क का कोई अता-पता नहीं है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि यह साफ तौर पर जिला पंचायत के अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा है, जहां मनमानी तरीक़े से गांव के सरपंच व सचिव बिना किसी योजना के निर्माण कार्य करा रहे हैं।

पुल की तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इलाके के खेतों में धान ,गेहूं की फसल के अलावा अब पुल की खेती भी होने लगी है। स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जिला पंचायत सीईओ से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर बिना सड़क के पुल बनाने का क्या औचित्य है?

ये भी पढ़ें- Malegaon Blast Case: 'मुझसे जबरन मोदी-योगी का नाम लेने को कहा गया', साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान

यह अनोखा मामला सिंगरौली जिले के देवसर ब्लॉक के नौढ़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र का है, जहां सरपंच सचिव ने छह लाख की लागत से गांव के खेत में एक ऐसे पुल का निमार्ण करा दिया, जहां न सड़क है न नदी नाले, लेकिन फिर भी खेत मे पुल बना दिया। अब यह अनोखा पुल चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें- 12वीं फेल फिल्म को नेशनल अवॉर्ड, सीएम बोले- सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, मेहनत और संघर्ष जरूरी है

स्थानीय ग्रामीण इस मामले को लेकर बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन सिर्फ बहाने बना रहा है, जबकि हकीकत यह है कि सरकारी धन की लूट मची हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मुखिया यानी सरपंच-सचिव बिना किसी ठोस योजना के निर्माण कार्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना सड़क के यह पुल किसी काम का नहीं है और इसे बनाने के पीछे सिर्फ सरकारी धन को लूटने का उद्देश्य है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का क्या काम है, ना ही इस पर सड़क होगी ना ही नदी-नाले, लोग इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे।

फिलहाल इस मामले में जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश जांच करने की बात कर रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार का ऐसा गजब कारनामा देखकर सीईओ भी हैरान हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें