फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क नहीं बनी तो अब आस्था के भरोसे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, एनएच-39 पर किया बाधा-निवारण हवन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Sun, 02 Nov 2025 11:01 PM IST

सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 के निर्माण में लगातार आ रही रुकावटों के बीच सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मुख्य सड़क पर ही हवन कर बाधा निवारण का संकल्प लिया। उनके साथ राज्यमंत्री राधा सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। उनका इस कर्मकांड का वीडियो रविवार को तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई। 

सूत्रों के अनुसार वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सांसद डॉ. मिश्रा 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के बाद चल रहे रन फॉर यूनिटी और सीधी-सिंगरौली पदयात्रा के दौरान इस मार्ग से गुजर रहे थे, तभी यह हवन किया गया। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि एनएच-39 निर्माण में कभी ठेकेदारों की लापरवाही, कभी कार्रवाई, तो कभी टेंडर प्रक्रिया अटकने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हवन इस काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया है ताकि सड़क जल्द बने।

ये भी पढ़ें- दामाद ने बेटी को डाक से भेजा तीन तलाक का नोटिस, सदमे में पिता की मौत

सड़क के लिए हवन शर्मनाक
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन सरकार है और फिर भी सड़क नहीं बन पा रही, तो हवन करना शर्मनाक है।

क्या पूजा पाठ से बनेगी सड़क
उधर, आम लोगों का कहना है कि लगभग एक दशक से निर्माणाधीन एनएच-39 की बदहाल हालत से परेशान लोग अब पूछ रहे हैं— क्या सड़क अब पूजा-पाठ से बनेगी या प्रशासन के पक्के कदमों से?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें