सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जहां पर पर्यटकों की गाड़ी के ठीक सामने से ही एक बाघ गुजरता हुआ दिखाई दिया है। जिसका पर्यटकों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दरअसल, यह वायरल वीडियो आज सोमवार का बताया गया है। जहां पर सोमवार के दिन सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग सफारी के दौरान जब पर्यटक संजय टाइगर रिजर्व की बीट रेंज की तरफ गुजरे, तब उन्हें अचानक एक बाघ दिखाई दिया। यह बाघ अचानक 50 मीटर की दूरी पर गुजर रहा था, उसके बाद पर्यटकों के होश उड़ गए। हालांकि रोमांच से भरपूर कर देने वाला यह वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट भी किया, जो तेजी से 2 घंटे के अंदर ही वायरल हो गया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीसीएफ अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 26 जनवरी के बाद लगातार पर्यटकों का एक बार फिर से यहां आना हो रहा है। जहां आज कई पर्यटक बाघ को देखने के लिए गए थे। जहां सुबह से ही उन्हें बाघ आसानी से दिखाई दे रहा है।