फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Tiger Reserve: रोमांचक नजारा, मंडोला बीट में एकसाथ नजर आए तीन बाघ; पानी में बैठ गर्मी से राहत लेते दिखे

Mon, 29 Jun 2026 05:27 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

संजय टाइगर रिजर्व के मंडोला बीट में सोमवार सुबह सफारी के दौरान पर्यटकों और वनकर्मियों को एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। यहां एक साथ तीन बाघ पानी के स्रोत में आराम करते हुए दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों बाघ लंबे समय तक पानी में बैठे रहे। इस अद्भुत नजारे का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वन्यजीव प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मानसून की दस्तक के बावजूद क्षेत्र में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। जिस तरह इंसान गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगहों और पानी का सहारा लेते हैं, उसी तरह वन्यजीव भी जल स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं। मंडोला बीट में तीन बाघों का एक साथ पानी में बैठा दिखाई देना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि सामान्यतः हर बाघ अपनी अलग टेरिटरी में रहना पसंद करता है और दूसरे बाघों की मौजूदगी से दूरी बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें- घोड़ी को नचाने के लिए पीटने पर 4 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ तीन बाघों का इस तरह शांत माहौल में दिखाई देना बेहद कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि सफारी पर पहुंचे पर्यटक इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सफारी गाइड आंजनेय तिवारी ने बताया कि एक साथ कई बाघों का दिखाई देना दुर्लभ अवसर होता है। ऐसे दृश्य पर्यटकों के लिए यादगार बन जाते हैं। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के दर्शन की उम्मीद लेकर आते हैं और सोमवार को उन्हें ऐसा रोमांचक दृश्य देखने का सौभाग्य मिला।

संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि तीन बाघों के एक साथ दिखाई देने से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में काफी उत्साह है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग लगातार जल स्रोतों में पानी उपलब्ध कराने और वन्यजीवों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी जानवर को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। दुश्मनी छोड़ गर्मी से राहत पाने के लिए बैठे रहे बाघ   दुश्मनी छोड़ गर्मी से राहत पाने के लिए बैठे रहे बाघ     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें