फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर फांसी लगाकर खुद भी दी जान, ये रहा मामला

Fri, 07 Mar 2025 04:11 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले में बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय राज यादव (34) ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी सविता यादव (30) पर धारदार कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद अभय ने घर के अंदर जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। पति-पत्नी के दो मासूम बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी हैं, जो इस हादसे के बाद अनाथ हो गए।

जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बहरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या और आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें