फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों ने किया NH-39 पर चक्काजाम, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 09:41 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के ग्राम कठउतहा में गुरुवार शाम 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जब 17 वर्षीय अंशुल यादव की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अंशुल ट्रांसफॉर्मर के पास बिजली का फेस बदलने की कोशिश कर रहा था, तभी करंट लगने से उसकी जान चली गई। मृतक के पिता शिवकुमार यादव ने बताया कि गांव में पिछले एक महीने से बिजली खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अंशुल बिना बताए ट्रांसफॉर्मर के पास गया, लेकिन हादसे का शिकार हो गया।

ये भी पढ़ें- इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने, मुआवजा देने और ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर NH-39 मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सेमरिया, थाना प्रभारी चुरहट और चुरहट एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। एसडीओपी द्विवेदी ने बताया कि प्रशासनिक टीम लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और जल्द ही जाम हटाने की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कट्टे की नोक पर महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, बोला- संबंध नहीं बनाए तो गोली मारकर यहीं गाड़ दूंगा

जेई सेमरिया प्रकाश चंद्र निगम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें ज्वाइन किए मात्र 15 दिन हुए हैं और मामले की जानकारी पहले नहीं थी। उनके अनुसार, शिकायत मिलने पर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दो फेज लाइन चालू थी और मृतक बिजली चोरी के लिए कटिया डालने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।   मौत के बाद शोकाकुल परिजन  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें