फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: नेहरू स्मारक महाविद्यालय में रकम के बदले नकल, परीक्षा हॉल में मोबाइल चलाते दिखे विद्यार्थी

Wed, 19 Feb 2025 02:55 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

रीवा जिले का तराई क्षेत्र में आए दिन नकल के मामले आते रहते हैं। चाहे एमपी बोर्ड परीक्षाएं हों या महाविद्यालयों में हो रही परीक्षाएं हों। इस बार नेहरू स्मारक महाविद्यालय महाविद्यालय सेंटर के प्रबंधकों द्वारा मोटी रकम लेकर नकल कराने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में छात्र और छात्राएं नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही पैसे देने की बात भी कह रहे हैं।

उच्च शिक्षा विभाग रीवा और विश्वविद्यालय रीवा के द्वारा किशोर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस कारण से नकल करके परीक्षा पास करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पैसे लेकर नकल कराई जा रही है।

इसी तरह के मामले में एक वीडियो नेहरू स्मारक महाविद्यालय चाकघाट में चल रही भोजमुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा का वायरल हो रहा है। यहां पर परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते दिख रहे हैं और परीक्षार्थी बता भी रहे हैं कि केंद्राध्यक्ष के द्वारा एक हजार से 1300 रुपये लेकर नकल करा रहे हैं। परीक्षा के दौरान कोई भी कर्मचारी और प्रोफेसर नहीं दिख रहे हैं। देखना यह होगा कि नेहरू स्मारक महाविद्यालय पर अब आगे क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि रीवा के तराई क्षेत्र में हो रही नकल के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें