फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: डॉक्टर नदारद-सिस्टम बेदम, सेमरिया अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, स्कूटी पर ले गए शव

Thu, 16 Apr 2026 12:24 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के सेमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। यहां 50 वर्षीय रामसजीवन गुप्ता इलाज के अभाव में तड़पते रहे और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही जिम्मेदार स्टाफ, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे रामसजीवन गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सेमरिया अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को निराशा हाथ लगी। बेटा-बेटी मदद के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। इलाज के इंतजार में मरीज तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज से बैंक को लगाई डेढ़ करोड़ की चपत, CBI की विशेष कोर्ट ने मैनेजर सहित नौ को किया दंडित

घटना के बाद स्थिति और भी अमानवीय हो गई। परिजनों को न तो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही शव वाहन। मजबूरी में परिवार को अपने ही सदस्य के शव को स्कूटी पर बैठाकर घर ले जाना पड़ा। यह दृश्य पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता और लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय निवासी प्रभात वर्मा ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं और मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता, जिससे कई बार जान तक चली जाती है।

मृतक के बेटे संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटना के समय डॉक्टर संजय पटेल की ड्यूटी थी, लेकिन वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि यदि समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते, तो शायद उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल प्रशासन ने न तो इलाज की व्यवस्था की और न ही शव ले जाने के लिए कोई सुविधा दी।

वहीं, डॉक्टर संजय पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि वे खाना खाने के लिए अपने कमरे में गए थे और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई।    स्कूटी से ले गए शव, वीडियो हुआ वायरल   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें