सीधी जिले के बस्कूटी के जंगल में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की योजना बना रहे थे, लेकिन करंट की चपेट में दो व्यक्ति आ गए जिसकी वजह से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी लाया गया है जहां गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला बीती शनिवार की रात करीब 1 बजे का है, जहां बहरी से मजदूरी करके अपने गांव भमरहा दो व्यक्ति आ रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बस्कूटी के जंगल में करंट लगाया गया था। जहां करंट की चपेट में आने की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे लोगों के द्वारा करीब तीन बजे रात में ही जिला अस्पताल सिद्धि लाया गया है, जहां एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है तो वहीं दूसरे की मौत हो गई है।
थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात लोगों के द्वारा 11000 वोल्टेज का जीटी लाइन से करंट को जंगल के किनारे बिछाया गया था। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए, जिसमें राकेश कोल की मौत हो गई है, तो वहीं दूसरा छोटेलाल सोंधिया गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जांच में जो तथ्य आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।