फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; तीन को गंभीर हालत में रीवा किया रेफर

Thu, 18 Sep 2025 09:25 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से ठीक बाहर बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में टेंट से लदे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की बाद में जान चली गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रीवा रेफर किया गया है। हादसा शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जल्लाद पिता: पहले बेटी की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा; बस इतनी सी बात पर आया गुस्सा

जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन ग्राम जेठूला निवासी जगदीश जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जगदीश जायसवाल ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस जायसवाल बोलेरो लेकर घर से निकले थे, जिनके साथ दो लोग सवार थे। हालांकि रास्ते में और लोग बैठते गए और वाहन में कुल छह लोग सवार हो गए। हादसे के बाद किसकी मौत हुई है और कौन गंभीर घायल है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

ये भी पढ़ें-  डॉक्टर ने बच्चे नहीं होने पर थमाया तलाक का नोटिस, पत्नी ने प्रेमिकाओं का नाम लिखकर लगा ली फांसी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। सामने ट्रक सड़क किनारे खड़ा था जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान लदा था। अचानक हुए टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जब एसडीएम सिहावल प्रिया पाठक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो लोगों की मौत हुई है और जांच की जा रही है। डीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि मौत का आकड़ा बढ़कर तीन हो गया है और तीन लोगों को रीवा के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें