फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पोस्ट ऑफिस कर्मी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत का कारण अज्ञात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Mon, 17 Mar 2025 02:32 PM IST

सीधी जिले के हिनौता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पोस्ट ऑफिस में बतौर एजेंट कार्यरत संतोष मिश्रा (55) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्हें खून से लथपथ पाया।

जानकारी के अनुसार, संतोष मिश्रा रोजाना की तरह सुबह 9:30 बजे अपने घर से पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकले थे। लेकिन 10:26 बजे खेत से गोली चलने की आवाज आई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि संतोष मिश्रा का शव खेत में पड़ा था और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पास में पड़ी थी। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - तेज रफ्तार का कहर, 50 फीट खाई में गिरी कार में विस्फोट के बाद लगी आग, तीन घायल

खुदकुशी या हादसा?
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली में पदस्थ विवेक द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या कोई दुर्घटना। संतोष मिश्रा की अचानक मौत से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं। उनकी आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि संतोष मिश्रा मानसिक रूप से तनाव में नहीं थे, न ही उन्होंने किसी तरह की परेशानी जाहिर की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटना। पुलिस मृतक के परिवार और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें - जूस के पैसे मांगे तो दिखाने लगा रंगदारी, साथियों को बुलाकर दुकानदार के परिवार पर किया जानलेवा हमला

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस इन मामलों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि कहीं संतोष मिश्रा पर किसी तरह का दबाव या तनाव तो नहीं था। संतोष मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं, जो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें