फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चुरहट SDM का स्टेनो, कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता ही मौके से भागा

Fri, 26 Dec 2025 08:18 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चुरहट SDM कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रामहित तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक एसआर मरावी के नेतृत्व में की गई।

मामला वारिसाना नाम दर्ज कराने से जुड़ा है। पीड़ित गजेंद्र सिंह पटेल से स्टेनो रामहित तिवारी ने इस कार्य के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये ले चुका था। शेष रकम की दूसरी किस्त के तौर पर आज 10 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवक ने पंचायत कार्यालय में लगा दी आग, देखें VIDEO

लोकायुक्त निरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा करीब 15 दिन पहले लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया और शुक्रवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी स्टेनो को आगे की कार्रवाई के लिए चुरहट के स्थानीय सर्किट हाउस ले जाया गया है, जहां लोकायुक्त टीम की विधिक प्रक्रिया और पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले भर के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत रिश्वतखोर कर्मचारियों में भारी हड़कंप मच गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। शिकायतकर्ता, आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के बाद मौके से भाग गया और कार्रवाई के दौरान उपस्थित नहीं रहा। इसके बावजूद लोकायुक्त टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।   चुरहट एसडीएम का स्टेनो हुआ गिरफ्तार - फोटो : credit   चुरहट एसडीएम का स्टेनो हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें