फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: तीन बार टलने के बाद अब पक्का दौरा, 9 जनवरी को बहरी बाईपास आएंगे मुख्यमंत्री, अंतिम चरण में तैयारी

Wed, 07 Jan 2026 10:22 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

जिले के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित क्षण अब साकार होने जा रहा है। बहरी बाईपास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के तीन प्रस्तावित दौरे अलग-अलग कारणों से स्थगित हो चुके थे लेकिन अब 9 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधी जिले में आगमन पूर्णतः सुनिश्चित हो चुका है, जिससे जिलेभर में उत्साह और उम्मीद का माहौल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी, अपर कलेक्टर बी.पी. पांडेय, सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम स्थल बहरी बाईपास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंच, टेंट-पंडाल, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: जलजीवन मिशन: टेंडर में कमीशनखोरी का खेल, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते सागर पीएचई का ईई गिरफ्तार

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस बार कार्यक्रम स्थल का कुल नियोजित एरिया सीमित रखा गया है। पूरे आयोजन में कुल लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्षेत्र में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है, साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान, प्रशासनिक अमले और कुछ चयनित वीआईपी लोगों के लिए भी इसी स्थान पर व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान बहरी एवं अमिलिया को नगर परिषद का दर्जा देने, बहरी अस्पताल में बेड संख्या बढ़ाने सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाओं की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिलेवासियों की निगाहें चौथी बार में सफल होने जा रहे इस दौरे पर टिकी हैं और उम्मीद है कि 9 जनवरी का दिन सीधी के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें