फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: महिला की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, जादू टोने के शक में की थी वारदात

Fri, 21 Feb 2025 06:22 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहा में जादू-टोने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतका चिराऊंजिया सिंह पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में महिला के पति श्रीमान सिंह, बेटे उदयभान सिंह और पोते पृथ्वीराज सिंह को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने परिवार पर किया बेरहमी से हमला
मृतका की बहू आराधना सिंह के अनुसार, पांच लोगों ने मिलकर उसके ससुराल वालों पर जानलेवा हमला किया। मुख्य आरोपी पुष्पराज, दिलीप, संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह सहित अन्य हमलावर ग्राम मेडरा से आए थे। पहले उन्होंने महिला के लकवाग्रस्त पति श्रीमान सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें पास के पिपरहा मोहल्ले में ले जाकर फिर से मारा। आरोपियों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी निर्ममता से हमला किया। जादू-टोने के शक में की गई हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतका चिराऊंजिया सिंह पर जादू-टोने का शक था, जिसके चलते उन्होंने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास और अशिक्षा के कारण ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आती हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें