फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: सनी के अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मातम और तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; कर्फ्यू जैसे हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Updated Sun, 16 Mar 2025 04:40 PM IST

मऊगंज जिले के रहने वाले राहिल उर्फ सनी द्विवेदी की मौत के बाद पूरे गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है। अंतिम संस्कार के दौरान आईजी साकेत पांडे, कमिश्नर बीएस जामोद, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- श्योपुर में नहर में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन को बचाया, एक लापता बच्ची की तलाश जारी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने दोषियों को कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया है।



आईजी बोले— कड़ी कार्रवाई होगी, अपराधी कभी भूल नहीं पाएंगे
आईजी साकेत पांडे ने कहा कि इस मामले में सत्य और निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसे वे जीवनभर भूल नहीं पाएंगे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें- होली पर चली गोली: रंग लगवाने से मना किया तो देवर-भाभी पर कर दिया फायर, पुराने मामले को लेकर बना रहे थे दबाव

गांव में भय और आक्रोश का माहौल
राहिल उर्फ सनी द्विवेदी की मौत के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है और न्याय की मांग की है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है और दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, लेकिन गांव का माहौल अभी भी संवेदनशील बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें