फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी में बड़ा हादसा टला: आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, सात बच्चों की जान बची; डेढ़ घंटे तक धधकती रही लपटें

Tue, 07 Apr 2026 05:24 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन के तीनों ओर लपटें फैल गईं और बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया।

बताया जा रहा है कि यह आग मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे लगी, उस समय आंगनवाड़ी केंद्र में 7 छोटे बच्चे और एक कार्यकर्ता उर्मिला द्विवेदी मौजूद थीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उर्मिला द्विवेदी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके घरों तक पहुंचाया। उनकी इस सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुआ। देखते ही देखते लपटें और तेज हो गईं और आग जंगल की ओर बढ़ने लगी, जिससे खतरा और बढ़ गया।

पढे़ं; भोपाल में फाइनेंशियल रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित होगा, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ स्वीकृत

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही डायल 112 और 108 की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। ग्रामीणों के सहयोग से लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी।

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें